
जनता की शिकायत पर पहुंचे वार्ड पार्षद के साथ डीलर ने किया दुर्व्यवहार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वार्ड 29 के पार्षद अब्दुस सलाम खां ने आज दरभंगा के जिलाधिकारी को दिए आवेदन अपने वार्ड के डीलर शिव कुमार महतो पर अनाज बेच देने और जनता से दुर्व्यहार करने का आरोप लगाते हुए उक्त डीलर का लाइंसेंस जब्त करने की मांग की है।श्री खान ने बताया कि उक्त डीलर जनता के अनाज को चोरी कर बेच देते हैं और एक महीने की जगह दो महीने के अनाज का हस्ताक्षर करा लेते हैं। जनता द्वारा पुछे जाने पर गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं और जब जनता के शिकायत पर वार्ड 29 के पार्षद वार्ड ने डीलर से पुछताछ की तो डीलर शिव कुमार महतो ने वार्ड पार्षद श्री खां से सख्त आवाज में कहा आपको जो करना है कर लीजिये जहाँ लिख कर देना है दे दीजिए मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। डीलर ने वार्ड पार्षद से कहा कि मैं पिछले 30 सालों से डीलरी करता हूँ। पूर्व मैं भी इनके खिलाफ लिखित शिकायत की जा चुकी है मगर आज तक कोई कुछ नही बिगाड़ सका।श्री खान के अनुसार उक्त डीलर जन प्रतिनिधि की भी बात नहीं सुनते हैं और उल्टे उन्हें ही धमकी देते हैं कि ज्यादा बोलियेगा तो साम्प्रदायिक दंगा करवा देंगे। ऐसी परिस्थिति में जनता अपने हक के लिए कहाँ जाएंगे। जनता को अपने हक के लिए रोड पर आकर आवाज उठाने के लिए बाध्य हो जाएगी। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए तुरंत डीलर श्री शिव कुमार महतो पर जाँच कमिटी गठित करते हुए सख्त कारवाई कर लाइसेंस जब्त करवा कर समाज के लोगों को ऐसे बेईमान डीलरों से मुक्त करवाया जाए।

