
शराबबंदी के समर्थन में कलाकारों ने निकाला गीत यात्रा। Voice of Darbhanga
दरभंगा: सरकार द्वारा आहूत मानव शृंखला निर्माण हेतु चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रमो की कड़ी मे आज दरभंगा के बुद्धिजीवियों , साहित्यकारों, कलाकारों और समाजसेवियों द्वारा आज दरभंगा शहर मे ह्लशराब बंदी अभियान गीत यात्राह्व निकाल दरभंगा परिक्रमा किया. इसके अंतर्गत एक पिकप भॉन एवं एक ट्रैक्टर पर कलाकारों के द्वारा पुस्तक मुक्तिमणि के गीतों का मंचन कर लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आयकर चौराहा से हुआ. इस अवसर पर डीआर डी ए दरभंगा के निदेशक नरेश झा ने कहा कि मणिकांत झा के नेतृत्व मे चलाया जा रहा यह गीत यात्रा लोगों मे अच्छा संदेश देगा. मौके पर उपस्थित डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि मिथिला का यह कार्यक्रम पुरे बिहार मे अपना संदेश छोड़ेगा. म्यूजियम गुमती पर आयोजित इस कार्यक्रम को महापौर गौरी पासवान, विजय कांत झा, जीव कांत मिश्र, तथा पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव ने संबेधित किया. आकर्षक ढंग से सजाए गये मंच पर केदारनाथ कुमर, दीपक कुमार, श्वेता कुमारी, नीरज झा, लालबाबू परंहंस, गौरी कांत झा, अशोक झा , अर्जुन झा , दिलीप कुमार, अजय सुमन सहित अनेक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया .अललपट्टी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम मे प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डा ओम प्रकाश ने मुक्तिमणि से गीत गाकर लोगों को अचम्भित कर दिया. चट्टी चौक पर आयोजित गीत यात्रा की अध्यक्षता सीता राम चौधरी ने की जबकि धन्यवाद ग्यापन रतिनाथ ने किया. नाका नंबर ६ के बाद नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित गीत यात्रा को संबोधित करते हुए दरभंगा के उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा ने कहा कि दरभंगा के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत यह अभियान ऐतिहासिक है. इस अवसर पर डीपीओ प्रवीण सहित कयी पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम मे विनोद कुमार झा, बालेन्दु, जगदीश महतो, गंधर्व, अभिमन्यु, मनीष,कैलाश , संतोष,डा राम सेवक, प्रवीण सहित अनेक लोग शामिल थे. कार्यक्रम का समापन दरभंगा टावर पर पूर्व महापौर ओम प्रकाश खेड़िया के अभिभाषण से हुआ.

