Home मुख्य ज्यों ज्यों दवा करते गए, मर्ज बढ़ता गया। आज फिर दिखा महाजाम।Voice of Darbhanga
मुख्य - September 19, 2016

ज्यों ज्यों दवा करते गए, मर्ज बढ़ता गया। आज फिर दिखा महाजाम।Voice of Darbhanga

zcamera-20160919_122619

दरभंगा।अभिषेक कुमार

लगता है शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या लाइलाज बीमारी हो गयी है और तनाम प्रशासनिक उपाय इसके सामबे ध्वस्त होते दिखते हैं। आज फिर बंगालीटोला मोड़ से लहेरियासराय टावर तक दिन के बारह बजे ही महाजाम का नजारा दिखा। इस जाम को छुड़ाने में कोई खास प्रशासनिक मुस्तैदी भी उस तरफ नही दिखाई दिया जिस तरह की तत्परता शहर में पुलिस आये दिन हेलमेट चेकिंग में दिखाती है। जाम की समस्या के कारण 10 की स्पीड से भी बाइक चलाना मुश्किल होता है। पर जाम से मुक्ति दिलाने की जगह पुलिस को बाइक सवारों की सुरक्षा की चिंता शायद ज्यादा रहती है। इसलिए आज बढ़ते अपराध के वाबजूद शराब पकड़ने के बाद सबसे ज्यादा सक्रियता दिखती है तो वह है हेलमेट चेकिंग में। अभी दो दिन पहले ट्राफिक पुलिस ने जाम वाले जगहों पर बैरिकेटिंग लगा कर ओवरटेकिंग रोकने का भी उपाय किया। पर सब बेअसर उस दिन भी लगा और आज भी। शहर को जाम की समस्या से स्थायी निदान की प्रबल इच्छाशक्ति जिला प्रशासन की भी अभी तक दिखाई नही पड़ रही है और जनता जाम में पिसने को मजबूर है। बस बाइक सवारों का हेलमेट इस जाम में भी पहन कर चलना शायद ज्यादा जरुरी प्रशासन केलिए लगता है।

Share

Leave a Reply