Home मुख्य विभिन्न मांगो को लेकर वार्ड सदस्य संघ का डीडीसी कार्यालय के समक्ष धरना।
मुख्य - August 24, 2016

विभिन्न मांगो को लेकर वार्ड सदस्य संघ का डीडीसी कार्यालय के समक्ष धरना।

IMG-20160825-WA0000

दरभंगा : पंचायत वार्ड संघर्ष समिति के तत्वावधान में वार्ड सदस्यों ने अपने अधिकार प्राप्ति को लेकर नारा बुलंद करते हुए उप विकास आयुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरनास्थल पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष सत्यानन्द सिंह और पूर्व अध्यक्ष किशुन महतो कर रहे थे. इस मौके पर सचिव राजीव कुमार मणी ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को मुख्यमंत्री गली, नाली, पक्कीकरण योजना को अविलम्ब सख्ती से लागू किया जाए और ये नई जिम्मेवारियों को हम तमाम वार्ड सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में दायित्व और ईमानदारी के साथ निर्वाह करना चाहिए. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत वार्ड मेम्बर संघ के 23 पंचायत से लोग शामिल हुए हैं. कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में गजेन्द्र नारायण शर्मा, आरती देवी, सोनी देवी, नीलू देवी, रूदल पासवान, रामभरोसी यादव, मो. आलम, छोटे लाल पासवान, संजीव कुमार राम, प्रमिला देवी, सुशील कुमार मिश्र, संजीत कुमार विश्वकर्मा, किशोरी पासवान, राज कुमार पासवान, राजीव कुमार यादव, दिनेश कुमार ठाकुर, संजय कुमार साह, शिव दास आदि शामिल थे. धरना के उपरांत उपविकास आयुक्त से पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मिलने के लिए गया.

Share

Leave a Reply