
मांगो को लेकर रसोइया संघ का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: बिहार राज मिड डे मील रसोईया यूनियन दरभंगा के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन किया और जुलुस निकाला। जुलुस धरना स्थल से आयुक्त कार्यालय, समाहरणालय, लहरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक तक संघ के मुख्य संरक्षक दिलीप भगत सचिव विद्यानंद मिश्रा उपाध्यक्ष सरोज चौधरी के नेतृत्व में निकाल कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी रसोइया को चौथे दर्जे का सरकारी कर्मचारी घोषित करने, प्रति महीना 18000 रुपए न्यूनतम वेतन, कार्य से हटाए गए रसोईया को अविलंब वापस करने, सभी रसोइया को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र जारी करने, सभी रसोइया को स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा से जोड़ने, सभी रसोइया को वर्ष में एक जोड़ा पोशाक का इंतजाम करने, मृतक रसोईया के परिजनों को चार लाख रुपया मुआवजा का भुगतान करने, घायल को एक लाख रुपए की मुआवजा, सभी विद्यालय में किचन शेड का निर्माण करने, सभी रसोइया को बैंक से भुगतान करने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि नारों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रभु दास ने किया। सभा को सीता देवी, पूरनी देवी, सीटू नेता, नरेंद्र मंडल, प्रभावती देवी, निर्मला देवी, सुधीरा देवी आदि ने संबोधित किया । वक्ताओं ने कहा कि 20 से 28 फरवरी तक जिला के विभिन्न प्रखंडों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा । वक्ताओं ने कहा कि मांगे नहीं मानने तक संघर्ष जारी रहेगी । बाद में संघ ने अपनी मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा ।

