Home मुख्य सत्तर लाख की लागत से बनेगा नगर निगम का पहला पार्क। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 8, 2016

सत्तर लाख की लागत से बनेगा नगर निगम का पहला पार्क। Voice of Darbhanga

 

img_20161208_091319_369

दरभंगा : शहर में नगर निगम का पहला पार्क 70 लाख रूपये की लागत से बनेगा. अमृत योजना के अंतर्गत 70 लाख रुपये की लागत से गेहूंमी के वैदेहीनगर में पार्क बनाया जायेगा. शहर में मैदान तो कई है, लेकिन जिला में ढंग का कोई पार्क उपलब्ध नहीं है. योजना को मूर्त्त रूप देने के लिए बहुत तेजी से काम हो रहा है. डीपीआर को नगर विकास विभाग से स्वीकृति मिल गयी है.
नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा के अनुसार डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है. निविदा के लिए इसे नगर विकास विभाग को भेजा जा रहा है.
नगर निगम के पार्क में दौड़ लगाने के लिए फुटपाथ, कैफेटेरिया, वॉटर बॉडी, शौचालय आदि होगा. देखभाल करने वाले सुरक्षा कार्ड के लिए रूम, तरह-तरह के फूलों की क्यारियां के अलावा पार्क में इंट्री के लिए टिकट घर का निर्माण किया जायेगा. साथ ही पार्क को सुरक्षा देने के लिए घेराबंदी की जायेगी. बच्चों के खेलने के लिए भी व्यवस्था होगी. पार्क का निर्माण 2017 में शुरू होने की संभावना बतायी जा रही है. निविदा की कार्रवाई पूरी होते ही निर्माण शुरू हो जायेगा.

Share

Leave a Reply