
आइसा की बैठक में प्रखंड कमिटी का हुआ गठन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आइसा की अलीनगर प्रखंड कमिटी का सम्मेलन जयंतीपुर दाथ मे हुई। सम्मेलन में सात सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया।मंटुन कुमार राम को प्रखंड अध्यक्ष और सुजीत कुमार मंडल को प्रखंड सचिव चुना गया।अमरजीत कुमार सहनी को उपाध्यक्ष और संजीव कुमार राम सह- सचिव चुना गया। कमिटी मे सरोज कुमार राम, राजन कुमार राम और दीपक कुमार सुमन सदस्य चुने गए। सम्मेलन से पुरे प्रखंड मे संगठन को फेलाने की योजना बनाई गई। 30 नवम्बर को सम्मानजनक रोजगार मिलने तक बेरोजगारी भत्ता के सवाल पर छात्र -युवा समागम मे सैकड़ों की संख्या मे छात्र -युवा को शामिल करने के लिए अभियान चलाने की योजना बनाई गई। सम्मेलन को भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव अवधेश सिह,संजीवन मुखिया, अजित कुमार, सहित कई लोगों ने संबोधित किया ।

