
युवा जदयू की बैठक में पंचायत अध्यक्ष चयनित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के ठाठोपुर में आज युवा जदयू की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राम शंकर सिंह ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश पासवान को पंचायत अध्यक्ष चुना गया। पंचायत अध्यक्ष चुने जाने पर श्री पासवान को युवा जदयू के जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी ने बधाई दी और उम्मीद जताई कि श्री पासवान संगठन को मजबूत बनाने महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

