
तीन तलाक के बाद बच्चों के पहल पर दुबारा हुई शादी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ससुराल में ही शादी के 10 साल बाद फिर दुल्हन बनी युवती की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी की तरह भले लगे पर यह सच है। युवती का दोबारा निकाह उसके शौहर से ही सम्पन्न हुआ। गांव की मस्जिद में निकाह पढ़ाया गया। इसमें दोनों के बच्चों ने बरातियों के बीच फल बांटकर खुशी जताई। फिल्मी लगने वाली यह घटना बिहार के दरभंगा की है।
गृहकलह और आॢर्थिक तंगी से परेशान पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। दोनों अलग हो गए। पांच छोटे बच्चों के कारण एक ही छत के नीचे दोनों तलाकशुदा जिंदगी गुजार रहे थे। बच्चों के लिए यह कहर से कम नहीं था। उन्होंने समाज के लोगों से गुहार लगाई तो पहल हुई। फिर, दोनों के दोबारा निकाह हुआ।
जानकारी के अनुसार दरभंगा के कमतौल के जाले थाना क्षेत्र की मुरैठा पंचायत स्थित भिरोहा गांव में कुछ माह पूर्व मो. कयूम के पुत्र ने पत्नी को लगातार तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद दोनों के बीच संबंध विच्छेद हो गया। बच्चे अनाथ की तरह रहने लगे।
घटना के बाद दंपती के बच्चे परेशान हो गए। उन्होंने माता-पिता की दोबारा शादी की पहल की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने समाज के लोगों से पहले की गुहार लगाई। उनकी कोशिश रंग लाई और शनिवार को दमला में बनी इस्लामिक अदालत से मौलवी आए। फिर निकाह का निर्णय हुआ। यह शादी पुरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

