Home मुख्य बैठक में प्रभारी मंत्री ने जतायी नाराजगी।
मुख्य - August 31, 2016

बैठक में प्रभारी मंत्री ने जतायी नाराजगी।

FB_IMG_1472662338830

 

दरभंगा : कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में बिना बिजली के विद्युत विपत्र, नगर निगम क्षेत्र में एलईडी बल्व लगाये जाने में अनियमितता, मुक्तिधाम निर्माण में गड़बड़ी, सड़कों की जर्जरता और घटिया निर्माण का मामला गूंजता रहा और इन मामलों में प्रभारी मंत्री ने जांच का आदेश दिया. जिले के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी की अध्यक्षता में आज बैठक आहुत की गई. वैसे तो अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, कमजोर वर्गो के परिवारों को सहायता दिलाने एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अनुश्रवण के लिए कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन हुआ है. लेकिन बैठक में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा. राशन-कार्ड में वास्तविक परिवारों को छुटने और जो हकदार नहीं है वैसे परिवारों का नाम होने का मामला भी उठा. जिसके बाद वास्तविक हकदार का सूची में छुटे व्यक्तियों का नाम जोड़ने का निर्णय लिया गया. इसके लिए विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों से छुटे गये लाभुकों की सूची अपनी अनुशंसा के साथ संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को देंगे. बाजार समिति में जर्जर सड़क और परिसर के जीर्णोद्धार का भी निर्णय लिया गया और भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अलग-अलग प्राक्कलन बनाकर समर्पित करेंगे. वहीं नगर निगम के द्वारा शहर में स्ट्रीट लाईट बल्व लगाने में अनियमितता बरती जाने की शिकायत की जांच एक सप्ताह में पूरा कर लेने का आदेश दिया गया. बिना बिजली के विद्युत विपत्र भेजे जाने पर बैठक में गहरी नाराजगी व्यक्त की गई और इस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ाई से रोक लगाने का आदेश कार्यपालक अभियंता को दिया. वहीं विभिन्न विभागों द्वारा बनाये गये सड़कों की जर्जरता एवं निम्न स्तरीय कार्य पर प्रभारी मंत्री ने तल्ख लहजे में नाराजगी व्यक्त की और निर्णय हुआ कि जिलाधिकारी और शिकायत करने वाले विधायकों के साथ लेकर वे सड़कों का स्वयं निरीक्षण करेंगे. शहर में जल निकासी के लिए नये नालों की निर्माण हेतु एक सप्ताह के अंदर निविदा निकालने का निर्णय लिया गया. वहीं नवनिर्मित बस स्टैंड सितम्बर माह में चालू कर दिये जाने पर सहमति बनी. जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि बंदोबस्ती की कारवाई पूरा कर सितम्बर माह में स्टैंड चालू कर दिया जायेगा. वहीं एक मात्र नवनिर्मित मुक्तिधाम के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कराने की घोषणा की. बैठक में दोनार रेलवे ओवरब्रिज के लिए डीपीआर बनाने का निदेश कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को दिया गया. वहीं शहर में फल बेचने वालों के लिए दुकान बनाने पर भी सहमति बनी. बैठक में विधायक भोला यादव, ललित यादव, शशिभूषण हजारी, अमरनाथ गामी, डॉ. फराज फातमी, संजय सरावगी, विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भारती के अलावे वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply