
आत्मदाह का प्रयास कर रहे आंदोलनकारी को पुलिस ने लिया हिरासत में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: होमगार्ड के दक्षता पास सफल अभ्यर्थी कई आश्वासनों के वाबजूद बहाली नही होने के बाद गत 14 नवम्बर से धरनास्थल पर आंदोलन कर रहे थे। किसी प्रकार की सुनवाई न होते देख आज दिन के करीब एक बजे देकुली निवासी श्याम राम के पुत्र अजय राम नामक एक अभ्यर्थी डीएम पोर्टिको के सामने आत्मदाह करने पहुँच गए। परंतु पुलिस की तत्परता से इस बड़ी घटना को टाल दिया और युवक को हिरासत में ले लिया।

