
ऑटो और ट्रक में हुई टक्कर में पाँच घायल, तीन की हालत गम्भीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में आज की सुबह सड़क दुर्घटना के साथ हुई। एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर में पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह दरभंगा के केवटी स्थित दडि़मा चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चालक सहित तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने मदद पहुंचाई। उन्होंने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अन्यथा हादसे में मौत भी हो सकती थी।

