Home Featured ओवरटेकिंग के चक्कर में बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 2 की मौत।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 19, 2026

ओवरटेकिंग के चक्कर में बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 2 की मौत।

दरभंगा: सोनकी थाना क्षेत्र के एसएच-56 ग्रीन सिटी के पास कुशेश्वरस्थान से दरभंगा आ रही तेज रफ्तार बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

Advertisement

हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बसें एक-दूसरे को ओवरटेक कर रही थीं, इसी दौरान सामने से आ रही ऑटो को ठोक दिया। मृतक ड्राइवर जदी अहमद (30), जमालपुर के खैसा गांव निवासी थे। दूसरा मृतक यात्री गंगा साफी (37), रढ़ियाम वार्ड-4 के निवासी थे।गंगा साफी के भतीजे शंकर साफी ने बताया, “चाचा कोलकाता में कपड़ा धुलाई का काम करते थे। वहां से लौटकर दरभंगा रेलवे स्टेशन से ऑटो लिया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही चला गया।”मुआवजे की गुहार

Advertisement

ड्राइवर जदी के बड़े भाई जमीर ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा, “जदी की शादी हो चुकी थी। दो छोटे बच्चे हैं, पत्नी गर्भवती है। परिवार पर संकट आ गया है।”सूचना पर सोनकी थाना प्रभारी शशिकांत झा टीम के साथ पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। आरोपी बस ड्राइवर की तलाश जारी है।

Advertisement
Share