Home Featured सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत।
Featured - क्राइम - मुख्य - February 24, 2026

सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को सड़क हादसे में सझुआर गांव निवासी टेंपो चालक रंजीत राय (42) की मौत हो गई। वे भागीरथ राय के पुत्र थे और दरभंगा की ओर जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, अचानक टेंपो का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी सड़क किनारे झोपड़ी से टकरा गई, जिसमें रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीयों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बहेड़ा थाना प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षण डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।मृतक परिवार के एकमात्र भरण-पोषणकर्ता थे। उनके पीछे पत्नी, एक बेटा व एक बेटी हैं।

Share