
ऑटो-पिकअप की टक्कर में 6 घायल।

दरभंगा। संवाद सूत्र
आज शाम करीब 6 बजे अलीनगर प्रखंड के हरसिंगपुर पंचायत के वाटगंज के समीप टेम्पु और पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गया। इस घटना मे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मे कुल 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। गंभीर रूप से घायल ऑटो ड्राइवर की हालत नाजुक बतायी जा रही है। सभी घायलों का इलाज केलिए तत्काल नज़दीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति मे मुश्ताक नदाफ, कालिम नदाफ, अनवर नदाफ, सद्दाम नदाफ और एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल है जिसे इलाज के लिये दरभंगा लें जाया गया।

