Home मुख्य बाबा नागार्जुन ग्राम तरौनी में चोरों ने बिजली का ट्रांसफार्मर ही चुरा लिया!
मुख्य - September 2, 2016

बाबा नागार्जुन ग्राम तरौनी में चोरों ने बिजली का ट्रांसफार्मर ही चुरा लिया!

IMG-20160902-WA0014

दरभंगा: बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत नागार्जुन ग्राम तरौनी मे लकड़ी के खम्भे में लगे बिजली के तार से कभी भी हादसा होने का डर तो लगा ही रहता और लोगो ने शिकायत भी की थी। पर शिकायत तो दूर हुई नही, उलटे गत 1 सितम्बर की रात्री मे नवटोलिया तरौनी मे किसी शातिर चोर गिरोह ने 25 केवी का ट्रांसफार्मर ही चोरी कर लिया है। इस सन्दर्भ मे नागार्जुन ग्राम तरौनी सेवा समिति का एक शिष्टमंडल संतोष मिश्र की नेतृत्व मे SDO मिथिलेश कुमार, JE सुजीत कुमार, सकरी से मुलाकात कर समस्या निपटाने का आग्रह किया। ग्रामीनो ने बताया कि एक महीने पहले भी चोरी हुई थी ट्रांसफार्मर।

Share

Leave a Reply