Home मुख्य वाहन से कुचलकर बच्चे की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 22, 2017

वाहन से कुचलकर बच्चे की मौत। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1490231466016

बेनीपुर : दरभंगा-बेनीपुर पथ में माधोपुर के निकट तेज रफ्तार में जा रही एक कार के चपेट में आने से 10 वर्षिय स्कूली छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने ढ़ाई घंटे तक सड़क को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दरभंगा से बेनीपुर की ओर आ रही थी. इसी बीच माधोपुर चौक के निकट स्कूल जा रहे 10 वर्षिय सचिन कुमार यादव कार के चपेट में आ गया. वह स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था. सुबह 9:30 बजे घटना घटी घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा और बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों को भीड़ का सामना भी करना पड़ा. स्थानीय लोग यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना था कि पिछले एक वर्ष में आधे दर्जन घटनायें घटी है. प्रशासनिक पहल पर दिन के 12 बजे जाम हट सका और यातायात सामान्य हो गई. इस घटना का एक पहलू यह भी रहा कि न तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और न ही प्राथमिकी समाचार लिखे जाने तक दर्ज की गई थी.

Share

Leave a Reply