
गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा’ ।सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के माधोपुर गाँव गुरुवार को एक बच्ची की डूबकर मौत हो गई ।मृतक की पहचान गाँव के ही रामबिलास महतो के पुत्री कामनी कुमारी (12)वर्षीय के रूप में हुई ।परिजनों के जानकारी के अनुसार बच्ची स्कूल से आने के बाद गढ्ढे में मिट्टी लाने के लिए गई ।इस दौरान अंदर गहरे पानी में चलें जानें के कारण डूब गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची सिमरी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया ।

