Home मुख्य बहादुरपुर प्रखंड भाजपा ने शहाबुद्दीन प्रकरण में नितीश का पुतला फूंका।
मुख्य - September 19, 2016

बहादुरपुर प्रखंड भाजपा ने शहाबुद्दीन प्रकरण में नितीश का पुतला फूंका।

img_20160920_042643_820

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड भाजपा की ओर से बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था व अपराधियों के प्रति भेदभाव रवैया के खिलाफ सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार झा की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरी साहनी ने कहा कि बिहार में हत्या, लूट व अपहरण की घटना में बढोतरी हो रही है। लालू प्रसाद यादव की कठपुतली बन चुकी नीतीश सरकार सभी नियमों को ताक पर रखकर सुशासन की हवा निकाल रही है। वक्ताओं ने शहाबुद्दीन पर सीसीए लगाने की मांग की। निवर्तमान जिलामंत्री अशोक नायक ने कहा कि शहाबुद्दीन जैसे दुर्दांत अपराधी के जेल से निकलने के कारण कई पीड़ित परिवार जिसमे पत्रकार स्व0 राजदेव रंजन का भी परिवार भी शामिल है, आज दहशत में जीने को मजबूर है। सभा को राजेश रंजन एवं रामशंकर प्रसाद ठाकुर आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Share

Leave a Reply