
बैंक लोन पचाने और ग्रामीणों को फ़साने केलिए रची गई बिस्कुट कंपनी लूट कांड की साजिश: माले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पतोर ओपी थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित मां भगवती इंटरप्राइजेज और पॉल फूड्स ऑफिस व स्टोर में गुरूवार की दोपहर बिस्कुट कंपनी में कंपनी के मालिक पंकज कुमार सिंह के मुताबिक भगवती इंटरप्राईजेज के मालिक वह हैं जबकि पॉल फूड्स की मालकिन उनकी पत्नी पिंकी देवी हैं.
उन्होनें बताया था कि कंपनी में ब्रेड व बिस्किट का निर्माण होता है. उन के मुताबिक गुरूवार की दोपहर आयकर विभाग की छापेमारी की अफवाह गांव कुछ लोगों द्वारा फैला दी गई. उसके बाद कंपनी के गोदाम में खुसकर कुछ लोगों द्वारा 15 लाख की बिस्किट व एक लैपटॉप सहित कई कार्यालय की समान लूट ली गई. इस वारदात को लेकर कंपनी के मालिक ने पतोर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई. वहीं इस मामले में नया मोर आ गया है.
माले पार्टी के राज्य कमिटी के सदस्य सह प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार ने मामले को लेकर बताया कि खैरा बिस्किट लूट कांड निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के लिए रची गई एक साजिश है. श्री कुमार ने आऱोप लगाते हुए बताया कि खैरा के सरपंच संजय सिंह व बिस्किट फैक्ट्री के मालिक पंकज सिंह द्वारा बैंक लोन पचाने के नीयत से इस तरह की झूठी अफवाह से ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कर फैक्ट्री के मालिक ऐसा कर रहे हैं. पार्टी नेता के मुताबिक माले की एक टीम जिसमें माले नेता अभिषेक कुमार, हरि पासवान,प्रवीण कुमार और जीवछ सहनी द्वारा घटना स्थल पर जाकर जाँच पड़ताल किया गया. जहां ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि स्कुल की छुट्टी के बाद निकल रहे बच्चों को फैक्ट्री के ही कर्मीयों की ओर से बुलाकर ख़राब हो रहे बिस्कुट बांटा गया और वहां इस घटना में कोई भी वयस्क पुरुष नहीं शामिल थे. सबलोग खेती-बाड़ी के काम में थे. वहीं गलत ढंग़ से एक समुदाय के लोगों को फंसा कर लूट का मुकदमा कर दिया गया. उक्त मामले को लेकर भाकपा (माले) इसके खिलाफ शनिवार को ग्रामिणों के साथ मिलकर पतोर ओपी के सामने प्रदर्शन करेगा.

