
मात्र एक स्टाफ के भरोसे आठ माह से चल रहा लहेरियासराय का पूछताछ काउंटर अधिकतर रहता है बन्द।

दरभंगा। अभिषेक कुमार
स्थानीय लहेरियासराय स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है क्योंकि जिला से लेकर कमिश्नरी तक के सारे मुख्यालय भी एक किलोमीटर के दायरे में है। यहां रात्रि में भी दूरदराज के यात्री बड़ी संख्या में होते हैं। पर उन्हें किसी प्रकार की जानकारी केलिए दिया गया पूछताछ काउंटर मात्र आठ घंटे सुबह 8 से शाम चार बजे तक ही काम करता है। बाकी समय काउंटर बन्द रहता है और यात्रियों को जानकारी देने वाला कोई नही रहता। इस संदर्भ में बात करने पर स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि गत 31 जनवरी को दूसरे स्टाफ भाग्य नारायण झा के रिटायर होने के बाद यहां किसी स्टाफ को नही दिया गया। इसके उन्होंने तत्काल ही सीनियर डीसीएम को लिखा था। कई बार डीसीआई से टेलीफोन पर भी कहा। पर उन्हें स्टाफ प्रदान नही किया गया। इसलिए तब से अभी तक सिर्फ एक रमेश पासवान को आठ घण्टे की ड्यूटी दी है। उन्होंने माना कि इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। पर वे क्या कर सकते हैं जब तक यहां इस कार्य केलिए उन्हें स्टाफ उपलब्ध नही कराया जाता।

