
बीडीओ के साथ प्रमुख के दुर्व्यवहार पर कर्मियों ने जताया विरोध। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर प्रखंड के प्रमुख उपेंद्र साहू द्वारा अपने समर्थकों के साथ बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गंगा सागर सिंह के साथ किये गए दुर्व्यवहार के विरोध में प्रखंड और अंचल के सभी कर्मचारी ने आक काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। साथ ही प्रखंड विकास पदधिकारी और अंचलाधिकारी ने सदर थाना में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रमुख और उनके दबंग समर्थको के खिलाफ प्रथिमिकी दर्ज भी करायी।
ज्ञात हो कि बुधवार को पंचायत समिति के बैठक में नही बुलाने का आरोप लगाते हुए प्रखंड प्रमुख ने अपने समर्थकों के प्रखंड कार्यालय के मेन गेट में ताला लगाकर बीडीओ को बंधक बना लिया था। बाद में सदर थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप से गेट खुला था।

