Home मुख्य ड्युटी पर तैनात होमगार्ड जवान से दुर्व्यवहार मामले में नगर विधायक का बयान कलमबंद। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 18, 2016

ड्युटी पर तैनात होमगार्ड जवान से दुर्व्यवहार मामले में नगर विधायक का बयान कलमबंद। Voice of Darbhanga

zcamera-20161018_180356

दरभंगा : दैनिक ड्युटी पर तैनात होमगार्ड जवान से दुर्व्यवहार करने के एक आपराधिक मामले में मंगलवार को नगर विधायक संजय सरावगी ने सदेह उपस्थित होकर द0प्र0सं0 की धारा 313 के तहत अपना बयान कलमबद्ध कराया। ज्ञात हो कि 29 नवम्बर 2010 को लहेरियासराय टावर पर ड्युटी पर तैनात होमगार्ड का जवान परीक्षण यादव ने ड्युटी के दौरान नौ इन्ट्री में वाहन घूसाने से मना करने पर विधायक श्री सरावगी द्वारा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के विरूद्ध लहेरियासराय थाना में कांड सं0 537/10 दर्ज कराया था. इस मामले का विचारण ए0सी0जे0एम0 तृतीय राजेश कुमार द्विवेदी की कोर्ट में विचारण वाद सं0 671/16 के तहत चल रहा है. कूल सात गवाहो की गवाही होने के बाद गत 8 सितम्बर को अदालत द्वारा साक्ष्य बंद किया गया. 18 अक्टूबर को कोर्ट ने वाद अभिलेख आरोपी के बयान के लिये निर्धारित कर रखा था.

Share

Leave a Reply