Home मुख्य फाइनल में 14 ब्लास्टर ने एक्सट्रीम 11 को हराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 24, 2017

फाइनल में 14 ब्लास्टर ने एक्सट्रीम 11 को हराया। Voice of Darbhanga

 

IMG-20170124-WA0054

दरभंगा: आज दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के विद्यापति छात्रावास के क्रिकेट परिसर में फाइनल मुकाबला एक्सट्रीम 11 और 14 ब्लास्टर  के बीच खेला गया | जिसमे 20 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सट्रीम 11 ने 14 ब्लास्टर को 83 रनों का लक्ष्य दिया | लक्ष्य का पिछा  करते हुए 14 ब्लास्टर ने मात्र 13.2 में एक विकेट खोकर ही ख़िताब अपने नाम कर लिया, जिसमे ब्रजेन्द्र और घनश्याम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा |

वहाँ उपस्थित दो प्रायोजक डी० पी० एस० के निर्देशक शोएब खान और टेक्नो हेराल्ड के उप निर्देशक अभिषेक आनंद ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित करते हुए सबों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी | इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक  प्रिंस, अमन, अमरेन्द्र, अमित, अंशु, अजय,रूपेश , अविरल,   हेमंत, वेद प्रकाश आदि छात्रो की सराहनीय भूमिका रही |

Share

Leave a Reply