
हाश्मी क्रिकेट क्लब ने पॉइजन इलेवन को हराया। Voice of Darbhanga
दरभंगा: आज यूनिक क्लब ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच पोआइजन 11 क्रिकेट क्लब और हाशमी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें पोआइजन 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया । न्योता पाकर बल्लेबाजी करने उतरी हाशमी स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट के नुकशान पर 130 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया हाशमी स्पोर्ट्स की ओर से बल्लेबाज आयुष और राहुल ने सबसे ज्यादा 17-17 रनों का योगदान दिया वही शेखर ने 12 रनों का योगदान दिया । पोआइजन 11 के ओर से गेंदबाज आदिल ने 22 रन देकर विपक्षी टीम के 5 खिलाड़ियों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। वही पोआइजन 11 की टीम ने एक्स्ट्रा के रूप में 42 रन लुटाये। जबाबी कार्रवाई में उतरी पोआइजन 11 की टीम 15 ओवर में 76 रन बनाकर ढ़ेर हो गयी। हाशमी स्पोर्ट्स के ओर से गेंदबाज जीशान ने 3 जबकि राहुल ने 2 विकेट झटके और उन्हें ही मैन ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया। कल का मैच पिछले साल की चैंपियन ड्रीम 11 मधुबनी और फ्रैंड्स 11 दरभंगा के बीच खेला जाएगा।इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष सुमित कुमार झा सचिव अविनाश झा आयोजक मुरली झा रतीश झा विकाश मिश्रा विकाश झा और पंकज का महत्वपूर्ण भूमिका रहेगा

