Home मुख्य कोचिंग जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास! Voice of Darbhanga
मुख्य - January 24, 2017

कोचिंग जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास! Voice of Darbhanga

IMG_20170124_220435

दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र के चंदौना गांव निवासी एम0 के0 एस0 कॉलेज चंदौना की 12वीं की छात्रा अपनी सहेली के साथ मंगलवार को सीमावर्ती पुपरी में कोचिंग पढ़ने जा रही थी. जहाँ एक अज्ञात बोलेरो जीप रुकी व उसमें से चार पाँच लोग नीचे उतरे और उसकी सहेली को धक्का मारकर सड़क के नीचे ढकेल दिया और उसे जबरन खिंच कर गाड़ी में बिठा कर भाग चला. घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर वह समौली गांव के निकट चल रही गाड़ी से कुद गई, जिस कारण वह घायल भी हो गई. स्थानीय लोगो ने उक्त छत्रा को उठाकर प्राथमिक उपचार कराया व उसके परिजनों को सूचना दी. उक्त छात्रा को लेकर उसके परिजन जाले थाना पहुंच कर थनाध्यक्ष को घटना के आलोक में जानकारी दी. उसने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि उसके पिता पन्द्रह वर्ष पूर्व घर छोर कर अन्यत्र चले गये थे, जहाँ उसने किसी महिला से दुसरी शादी कर वही रहने लगे. वह कई बार पैतृक संपत्ति बेचने चंदौना गांव आए थे जिसे वह व उसकी माँ व ग्रामीणों ने जमीन जायदाद नहीं बिकने दिया. इसी कारण उसे आशंका है की कि गुण्डों द्वारा उसे उठवाया गया है. थनाध्यक्ष आर0 के0 शर्मा ने बताया कि घटना के बाबत जाँच की जायेगी मामला कुछ और हो सकती है.

Share

Leave a Reply