Home मुख्य बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिस के नाक के नीचे बीच बाज़ार फिर दिया लूट को अंजाम।
मुख्य - September 19, 2016

बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिस के नाक के नीचे बीच बाज़ार फिर दिया लूट को अंजाम।

img_20160919_215247_044

दरभंगा: दरभंगा में लगता है अपराधियों को भी शायद समझ आ गया है कि पुलिस का सारा इंटेलिजेंस दारु पकड़ने में और बाइक सवार को पकड़ कर हेलमेट का फाइन काटने में लग गया है। इसलिए लगातार लूट एवं हत्या के दौर में आज एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिन के उजाले में नगर थाना के बगल में डा. खेतान के क्लिनिक के सामने अंकुर इंटर प्राइजेज के मुंशी से नोटों से भरा थैला छीन कर भाग गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुंशी सुमन दास बाजार से तगादा कर लौट रहा था. उसी क्रम में दो मोटरसाईकिल पर सवार चार अपराधी उसका झोला छीनकर भाग गया. नगर थाना के बगल में मोड़ पर वह गिरने लगा, लेकिन फिर संभलकर वाजितपुर की ओर भाग गया. पुलिस 1 लाख 30 हजार रुपए लूट की बात को स्वीकारती है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि व्यवसायी आपसी बात-चीत में मोटी रकम लूटने की बात बता रहे हैं. वहीं डा. रामबाबू खेतान के घर में लगे सीसीटीवी में पूरा वाकिया आ गया है. पुलिस वहां पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे को खंघाल रही है.

Share

Leave a Reply