
बेलगाम हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्तौल के नोक पर अभियंता को लूटा। Voice of Darbhanga

जाले: जाले के आरडब्ल्युडी के कनीय अभियन्ता हरे राम बुधवार को लगभग सवा बारह बजे दिन में अपने होन्डा युगा बाईक संख्या बीआर32आर/5001 से मुरैठा खजूरवाड़ा पथ अवलोकन कर दरभंगा सर्किल बैठक में भाग लेने जा रहे थे। जाने के क्रम में नगरडीह-राढ़ी पथ में करियामन चौर के समीप बाईक सवार तीन अपराधकर्मियों ने बाईक रोकवाकर बैग जिसमें सरकारी कागजात था, मोबाईल जिसका नम्बर 8986916381 तथा दुसरा 9955500594 तथा पर्स जिसमें करीब छह सौ रुपया था पिस्तौल दिखाकर छीन ल। उन्होने इस आशय का आवेदन स्थानीय थाना को आवेदन देकर सूचित किया। थानाध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने बताया की मामले की तहकीकात की जा रही है।

