
बंगाल निर्मित शराब के साथ एक को उत्पाद विभाग ने पकड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्पाद विभाग की टीम ने आज बुधवार को दिन के करीब साढ़े दस बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर 180 एमएल की 16 बोतल बंगाल निर्मित शराब बरामद की। लहेरियासराय थाना के अभंडा निवासी प्रकाश पासवान को उसके घर से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी शराब फ्रूटी जैसे दिखने वाले डब्बे में पैक थे।
वहीँ मंगलवार देर रात नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर मोहल्ला में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना छापेमारी कर 22 बोतल विदेशी शराब बरामद की। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही शराब के कारोबारी भागने में सफल रहे।

