Home मुख्य बेपटरी हुई जननायक एक्सप्रेस। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2016

बेपटरी हुई जननायक एक्सप्रेस। Voice of Darbhanga

img_20161204_190534_311

दरभंगा : रविवार को समस्तीपुर रेल मंडल में उस वक्त अफरा – तफरी मच गयी जब पता चला कि दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है। सारा समस्तीपुर रेल मंडल महकमा अलर्ट होकर इस बात की जानकारी लेने में जुट गया कि आख़िरकार यह घटना घटी तो घटी कैसे। दरअसल जननायक एक्सप्रेस का 5 बजकर 20 मिनट दरभंगा जंक्शन से खुलने का समय है। इसी को लेकर जननायक एक्सप्रेस के रैक को वाशिंग फीड से प्लेटफार्म पर प्लेस किया जा रहा था। इसी क्रम में तेज आवाज के साथ बोगी संख्या ( 08450 ) ट्रैक से उतर गया। जननायक एक्सप्रेस का डब्बा पटरी से उतर गया यह बात आग की तरह फैल गयी और जांच के लिए समस्तीपुर रेल मंडल से ADRM के नेतृत्व में एक टीम ने आकर घटना स्थल का मुआयना किया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस घटना में जो दोषी है उनपर करवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply