Home मुख्य भागलपुर कांड के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकालकर नितीश का पुतला जलाया माले ने। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 10, 2016

भागलपुर कांड के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकालकर नितीश का पुतला जलाया माले ने। Voice of Darbhanga

img_20161210_163919_932

दरभंगा: गत 8 दिसम्बर को बिहार के भागलपुर में डीएम कार्यालय के समक्ष जमीन की माँग को लेकर आंदोलनकारी के उपर जमीन के बदले लाठी के खिलाफ भाकपा-माले का प्रतिवाद मार्च और नीतीश का पुतला दहन। मार्च पोलो मैदान से चलकर सरकार विरोध नारा लगाते हुए लहेरियासराय टावर पर सभा में तब्दील हो कर नीतीश कुमार का पुतला फूॅका फिर वहीं हुई सभा में वक्ता ने कहा पिछले दिनों भागलपुर में आमरण अनशन पर बैठे भूमिहीन बृद्ध महिला-पुरुषों समेत सभी प्रदर्शनकारियों पर राजद-जद(यू) की सरकार ने कहर बरपा दिया। महिला हितैषी का ढोंग करनेवाले नीतीश कुमार की पुलिस ने बृद्ध महिलाओं तक को भी नहीं बख्शा, सभी को दौड़ा-दौड़ाकर तबतक पीटा गया जबतक कि महिलाएँ बेहोश नहीं हो गई। कई महिलाएं इस भगदड़ में अर्द्धनग्न तक हो गई।
सभा को किसान महासभा के जिला सचिव रोहित सिंह, इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ,नगर सचिव सदिक भारती ,मो° इमतेयाज अहमद ,मनोज महतो ,रबिन्द्र यादव ,राजा पासवान,कैलाश साह ,संतोष यादव समेत पार्टी के अन्य लोगों ने सम्बोधित किया ।

Share

Leave a Reply