
भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री का किया युवा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सुपौल में विद्यपति समारोह में भाग लेने जा रहे भारतीय जनता पाटी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री संदीप ठाकुर का दरभंगा ठहराव के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। लगातार तीन बार निर्विरोध रुप से दरभंगा युवा मोर्चा के अध्यक्षता करने वाले डॉ शिशिर कुमार झा के नेतृत्व में युवाओं ने श्री ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। संदीप ठाकुर ने सबों को समारोह में आने का आमंत्रण दिया।स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रुप से दरभंगा के चर्चित युवा नेता बालेन्दु झा “बालाजी ” द्वारा श्री ठाकुर को शुभकामना देकर विदा किया गया और अपनी पूरी युवा टीम उनके साथ होने का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम में राम कुमार भंडारी, गिरधर गोपाल, प्रभाकर मिश्र, अमित पाठक आदि भी उपस्थित थे।

