
भाजयुमो ने पाकिस्तान का झंडा तो एभीवीपी ने नवाज शरीफ का पुतला जलाया।

दरभंगा: उरी में आतंकवादी हमले के विरोध में भाजपा लहेरियासराय मंडल एवं युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से लहेरियासराय टावर पर मंडल अध्यक्ष विकास चौधरी के अध्यक्षता में पाकिस्तान का झंडा जलाया।इस कार्यक्रम में आदित्य नारायण मन्ना, अमित झा, सुनील कुंवर साहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
वहीँ दुसरी तरफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने जुलुस निकाल कर आयकर चौराहा पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पुतले को जूते की माला पहना कर घुमाया फिर उसे जलाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा कर रहे थे।

