Home मुख्य नकली डीजल बनाने के धंधे का भांडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 20, 2016

नकली डीजल बनाने के धंधे का भांडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

img-20161020-wa0164

दरभंगा: जिले के विशनपुर थानाक्षेत्र में किरोसिन में मोबिल एवं पाउडर मिलाकर नकली डीजल बनाकर बेंचने के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में विशुनपुर थाना क्षेत्र के उखड़ा गांव में हुई छापेमारी में नकली डीजल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 55 ड्रम नकली डीजल, इसे बनाने में प्रयुक्त होनेवाले कई केमिकल व उपष्कर जब्त किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम निवासी बिशुनदेव राय और अंगेश राय के रूप में की गई है। दोनों पिता-पुत्र हैं। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर थाना क्षेत्र के उखड़ा गाँव में छापेमारी की। यहां बड़े पैमाने पर नकली डीजल बनाने का कारोबार उजागर हुआ। घटनास्थल से पुलिस ने 55 ड्रम (लगभग दस हज़ार लीटर से ज्यादा) नकली डीजल, डीजल बनाने में प्रयुक्त केमिकल और भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद किया है। मौके पर ही अबैध करोबारी पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। ये हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम के निवासी हैं। इनके नाम बिशुनदेव राय और अंगेश राय हैं। दोनो पिता-पुत्र हैं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। एएसपी ने बताया कि नकली डीजल बनाने के गोरख धंधे की गुप्त सूचना मिलने पर गत एक पखवारे से पुलिस इनका रेकी कर रही थी। अंतत: गुरूवार को पुष्ट सूचना पर बिशनपुर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार, एवं सीओ भुवनेश्वर झा के साथ खुद एएसपी दिलनवाज अहमद ने छापेमारी की। क्षेत्र में नकली डीजल बनाने के कारोबार का उदमेदन करने में सफल हुई। बहरहाल इस घटना की जानकारी मिलने से लोग हैरत में हैं। बताते चलें कि गिरफ्तार पिता-पुत्र हायाघाट की अपनी पैतृक घर बार छोड़ कर उखड़ा अपनी ससुराल में ही बसे हुए हैं।

Share

Leave a Reply