
मुरिया में चल रहे जुए के अड्डे का भांडाफोड़, आठ धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के मुरिया गांव स्थित महाराजी पोखर पर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर आठ जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। हालांकि जब पुलिस पहुँची तो पुलिस को देखते ही कई जुआरी भाग गए। पर आठ को दबोच लिया गया। पकड़े गए लोगों के पास 25 सौ रुपये, गांजा, चिलम व भारी मात्रा में तास के पत्ते, चार मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि महाराजी पोखर के भिंडा पर लंबे दिनों से जुआ का धंधा चल रहा था। इसकी शिकायत मिलते ही दंगा नियंत्रण दस्ता प्रभारी जर्नादन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। धावा बोलने के दौरान कई लोग तो भाग गए। लेकिन, जुआ अड्डा के सरगना सहित आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सरगना सरगना सीताराम चौधरी मुरिया गांव का निवासी है। उसके पास गांजा व तास का बंडल सहित कई सामान बरामद किए गए । जबकि, जुआ खेलते पकड़े गए जुआरियों में मुरिया गांव निवासी बालकिशुन सहनी, मो. सफीक, मो. इमरान, मो. चांद, मो. हीरा व तारसराय गांव निवासी मनोज साह तथा बेरीबाका गांव निवासी मो. अली शामिल हैं।
छापेमारी अभियान को विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष रमेश दुबे मॉनीटरिंग कर रहे थे। इधर, जुआ अड्डा समाप्त होने पर गांव के लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया है। कहा है कि जुआ अड्डा चलने से गांव के लोग काफी डरे रहते थे।

