
भूमाफिया द्वारा घर छिनने से परेशान वृद्ध ने मानवाधिकार कार्यकर्ता से लगायी मदद की गुहार।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंहवाड़ा उत्तरी के वरीय नागरिक 69 वर्षीय मो.जुम्मन कुजरा ने मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोहर झा से मदद की गुहार लगाते हुए बताया है कि भूमाफिया संजय सिंह उनके आवासीय घर को छीनने पर आमदा है। भूमाफिया के खिलाफ इस वृद्ध ने मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाईन एशोशिएशन दरभंगा के जिलाध्यक्ष, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी दरभंगा को निबंधित डाक से गुहार लगायी है कि
उसके पैतृक घर को ससुराल में रह रहे भाई ने बेच दिया।अब इस उम्र में बीमारी एवं लाचारी अवस्था में वह कहाँ जाय। इसकी जानकारी देते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता श्री झा ने बताया कि जहाँ सरकारी जमीन भूमाफियाओं के कब्जे में है वहीँ दूसरी तरफ रैयती जमीन कब्जा कराने में स्थानीय प्रशाशन मशगूल है। भूमाफिया के गुंडे बृद्ध को बेघर करने पर तुले हुए है।दमा और हृदय रोग से ग्रसित बृद्ध के साथ यदि कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशाशन की होगी।

