Home मुख्य मधुबनी से बड़ी खबर: यात्री से लदी बस गहरी खाई में पलटने से 50 से अधिक के मरने की संभावना
मुख्य - September 19, 2016

मधुबनी से बड़ी खबर: यात्री से लदी बस गहरी खाई में पलटने से 50 से अधिक के मरने की संभावना

fb_img_1474279347814
मधुबनी जिले में आज यात्रियों से खचाखच भरी एक यात्री बस खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में 50 से अधिक यात्रियों की मौत अाशंका व्यक्त की जा रही है। बस गहरे गड्ढे के पानी में एक घंटे तक डूबी रही, जिससे दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। अभी तक चार शव निकाले जा चुके हैं।

दुर्घटना के बाद राहत व बचाव कार्य में प्रशासनिक सुस्ती को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे मधुबनी के उप विकास आयुक्त हाकिम प्रसाद, सदर एसडीओ शाहिद परवेज सहित स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों पर उग्र ग्रामीणों ने पथराव कर खदेढ़ दिया है। अधिकारियों ने कुछ दूर जाकर शरण ली है।

जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपट्टी-पुपरी पथ पर बसैठ चौक के निकट सुंदरपुर टोला गांव में दिन के 11 बजे के करीब एक बस के खाई में लुढ़ककर चले जाने के कारण 50 से अधिक यात्रियों के मरने की आशंका है। फिलहाल चार शव पानी से निकाले जा चुके हैं। घटनास्थल पर दसियों हजार ग्रामीणों की भीड़ जमा है। प्रशासन दो जेसीबी की मदद से बस को निकालने की कोशिश में है।

बेनीपट्टी से पुपरी जाने वाली सागर ट्रैवल्स की बस एसएच (स्टेट हाइवे) 52 पर बसैठ चौक से एक किमी की दूरी पर सुंदरपुर टोला गांव में खाई में लुढ़क गई। चालक के अचानक नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। पानी से लबालब खाई में बस पूरी तरह डूबी हुई है। बस ऊपर से नजर नहीं आ रही है।

फिलहाल पानी में उपलाते चार शवों को ग्रामीणों ने निकाला है। जिले के वरीय पदाधिकारियों को घटना की सूचना देकर मदद मांगी गई है। लोगों में प्रशासन की सुस्ती पर भी आक्रोश है।

Share

Leave a Reply