
बाइक की टक्कर से साईकिल सवार गम्भीर रूप से जख्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के एपीएम थानाक्षेत्र अंतर्गत होरलपट्टी से हायाघाट जाने वाली मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आने वाली मोटरसाईकिल सवार ने समस्तीपुर जिला निवासी साईकिल सवार ललन शर्मा को धक्का मारा जिसमें साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने उपचार के डीएमसीएच पहुँचाया जहाँ डाॅक्टर ने उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।स्थानीय लोगों के मुताबिक ललन शर्मा अपने ससुराल सहोड़ा शादी समारोह में भाग लेने आए हुए थे। लोगों ने बताया कि थाना को सूचना दिया गया पर दो घंटे बीत जाने के बावजूद भी नही आया तो गाड़ी BR07R 1233 को ललन शर्मा के ससुराल वाले अपने घर ले कर चले गए। लोगों में थाने के प्रति काफी गुस्सा देखने को मिला।

