Home Featured मिर्जापुर कौआही में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, 6 खोखे बरामद।

मिर्जापुर कौआही में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, 6 खोखे बरामद।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कौआही गांव में सोमवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। गणतंत्र दिवस समारोह में व्यस्त लोगों के बीच हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत फैल गई। फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और घटनास्थल से छह खाली खोखे बरामद किए। अभी तक किसी पक्ष से शिकायत नहीं दर्ज हुई है। इस घटना से डरहार गांव के एक व्यक्ति का नाम जोड़ा जा रहा है।पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए फायरिंग करने वालों की तलाश तेज कर दी है। इलाके में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Share