तिरंगा यात्रा मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश।

दरभंगा: अमर शहीदों के याद मे आज भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी के नेतृत्व मे आज़ादी के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य मे “याद करो कुर्बानी” के तहत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा नगर क्षेत्र मे तिरंगा यात्रा निकाला। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथ मे तिरंगा लिए भारत माता की जय आदि के नारे एवं दिल दिया है, जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए आदि गानो को गाते हुए जुलूस निकाले। जुलूस मेडिकल चौराहा से लहेरियासराय टावर, फिर लोहिया चौक से नाका न0-6 से होते हुए दरभंगा टावर पहुंची। फिर अललपट्टी होते मेडिकल चौराहे पर तिरंगा जुलूस का समापन हुआ। समापन भाषण मे जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने कहा कि देश की आज़ादी केलिए अपना जान कुर्बान कर देने वाले अमर शहीदों की याद मे यह तिरंगा यात्रा निकाली गयी है। यह भारत सरकार का कार्यक्रम है। भाजपा जिलमंत्री अशोक नायक ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल कर देश के युवाओं को शहीदों के कुर्बानी की जानकारी तथा उनमे देशभक्ति का भाव उत्पन्न कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी अलमेश झा ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मे आज की इस तिरंगा यात्रा मे नगर क्षेत्र मे उम्मीद से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। जिले के कोने कोने से लोग आए और इस यात्रा को सफल बनाए। इस मौके पर जाले के जीवेश कुमार, संजीव साह, आदित्य नारायण मन्ना, सचिन जैन, राजेश रंजन, धर्मशीला गुप्ता, सुजीत मल्लिक, अंजनी निषाद, मीना झा, मनीष जयसवाल, अमित झा, तनवीर हसन, रामआज्ञा चौधरी, विवेक पासवान, विकास चौधरी आदि ने भी अपने अपने विचार सम्बोधन के दौरान रखे।

