
भाजपा नेता ने शुरू किया अपने पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वैप की सुविधा। Voice of Darbhanga

मनीगाछी। घनश्याम झा
भारत को कैशलेस बनाने के आह्वान पर पूरे देशभर मे कैशलेस तकनीक को अपनाने की होड़ चल रही है। इसी के तहत आज मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर स्थित हीरा फ्युल पर स्वैप के जरिए भुगतान करने का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के मनीगाछी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा ने कार्ड स्वैप करके किया । इस अवसर पर हीरा फ्युल के प्रोपराइटर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कैशलेस भुगतान से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और प्रधानमंत्री के इस आह्वान को बढावा देने की जरूरत है। इसका लाभ गरीबो को भी मिलेगा एवं इस भुगतान के जरिए लोग सहजता से लेन देन कर सकेंगे। इसी के तहत कैशलेस को बढावा देने के लिए आज से हीरा फ्यूल पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगा।

