Home मुख्य भाजपा विधायक ने पब्लिसिटी स्टंट केलिए किया मिथिला का अपमान: इकबाल अंसारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 18, 2016

भाजपा विधायक ने पब्लिसिटी स्टंट केलिए किया मिथिला का अपमान: इकबाल अंसारी। Voice of Darbhanga

jdu-ekbal-ansari-20161218_204743

दरभंगा: युवा जदयू के जिला अध्यक्ष इक़बाल अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिस प्रकार से संजय सरावगी ( नगर विधायक ) ने शनिवार को मिथिला लोक उत्सव मे पब्लिकसिटी के लिए ड्रामा कर के मिथिलावासियो का अपमान किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। मिथिला लोक उत्सव मिथिलांचल के गौरव की अनुभूति करवाता है। इसलिए विधायक को अपना नही तो कम से कम मिथिलावासी के सम्मान के लिए इस तरह की पब्लिकसिटी बटोरने के लिए ऐसी हरकत नही करनी चाहिए।
इधर कुछ दिनों से मिडिया में नही रहने के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि नगर विधायक ने जानबूझ कर ऐसा किया है जिससे की मिडिया का ध्यानाकर्षण उसके तरफ हो सके। नगर विधायक ने इस महोत्सव की गरिमा को तो गिराया ही साथ ही उनके साथ आये बीजेपी के विधानपार्षद अर्जुन सहनी ने भी कुछ इसी प्रकार का कारनामा कर चलते बने। इससे बीजेपी की मानसिकता को दर्शाता है कि जब विधायक और एमएलसी मिथिला महोत्सव का अपमान करेंगे तो आम जनता का भला सोचना तो जैसे सूरज के सामने दिया दिखाने के समान है। नगर विधयक का ये करतूत क्षमा योग्य नही है। मिथिलावासी आनेवाले समय में इस अपमान का बदला बीजेपी से अवश्य लेगी।

Share

Leave a Reply