
भाजपा के नगर विधायक का भाई साथियो संग शराब पीते धराया।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
शराबबन्दी को सही से लागू नही करने को लेकर नितीश कुमार को लगातार घेरने वाली भाजपा आज खुद फंस गयी। दरभंगा नगर भाजपा के विधायक संजय सरावगी के अपने भाई अजय सरावगी के शराब के साथ होने की गुप्त सूचना उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु को मिली। उन्होंने अपनी टीम के साथ छापा मारकर नगर थानाक्षेत्र के हसन चौक पर रात के करीब नौ बजे वैगनआर गाडी में विधायक के भाई को दो अन्य व्यक्तियों के साथ पकड़ा। पकड़े जाने के समय तीनो नशे में थे। सूत्रों के अनुसार वहाँ से शराब की बोतलें भी मिली थीं। पर चार बार से विधायक संजय सरावगी के भाई के पास से बाद में पानी की बोतल और शराब के साथ पानी मिला ग्लास मिलने की बात ही मीडिया को बताई गयी। बोतल लापता हो गया तबतक। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि आगे की कारवाई करके गिरफ्तार तीनो व्यक्तियों को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

