
Home मुख्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नितीश की शराबंदी को सराहा तो लालू को बताया कालाधन वाला। Voice of Darbhanga
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नितीश की शराबंदी को सराहा तो लालू को बताया कालाधन वाला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा में एक संवाददाता सम्मेलन में बीजेपी के सांसद सह बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने लालू यादव सहित नोट बंदी के विरोध करनेवाले सभी नेता पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के पास काला धन इसलिए नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। साथ ही नोटबंदी का विरोध करने वाले सभी नेता को भी घेरते हुए कहा कि जिसके पास जितना काला धन वे नेता उतना ज्यादा विरोध कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब कोई सांसद किसी भी बड़े नेता का नाम कालेधन पर लिया हो। नित्यानंद राय ने साफ़ शब्दो में कहा कि लालू यादव के पास ज्यादा काला धन है।
दूसरी तरफ शराब बंदी पर नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ़ की। साथ ही शराबबंदी पर नितीश कुमार को अपना समर्थन भी देने की बात कही पर शराब बंदी के तौर तरीके और नए कानून पर नाराजगी भी जाहिर की।

