Home मुख्य संगठन चुनाव को लेकर दरभंगा भाजपा में घमासान,एक साथ 50 कार्यकर्ताओं ने दिया प्राथमिक सदस्यता इस्तीफ़ा।
मुख्य - July 21, 2016

संगठन चुनाव को लेकर दरभंगा भाजपा में घमासान,एक साथ 50 कार्यकर्ताओं ने दिया प्राथमिक सदस्यता इस्तीफ़ा।

unnamed (1)दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी के हनुमाननगर मंडल के कार्यकर्ताओं में दलगत चुनाव को लेकर कड़ा रूख अपना लिया है. पार्टी द्वारा प्रेस को जारी की गई विज्ञप्ति में हनुमाननगर मंडल भाजपा के लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र देकर प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी पर जाति प्रतिबद्धता का आरोप लगाया है. त्याग पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार प्रभारी को भेजी गई है. वहीं बजाप्ता महेश चौधरी की अध्यक्षता में मंडल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर निर्णय लिया कि जिला प्रभारी ने जाति विशेष को जो वर्त्तमान में राष्टÑीय जनता दल के सक्रिय सदस्य हैं उन्हें हनुमाननगर भाजपा मंडल अध्यक्ष चयन किया गया है. जो न्याय संगत नहीं है. इसलिए हमसभी मंडल कार्यकर्ता इस निर्णय की घोर निन्दा करते हैं और सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे रहें हैं. पंचोभ दुर्गा मंदिर में सम्पन्न हुई भाजपा की प्रखंडस्तरीय बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. जिनमें महेश प्रसाद श्रीवास्तव, हरि कुमार चौधरी, कन्हैया चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, अंजनी कुमार चौधरी, रमेश कुमार चौधरी, विकास सिंह, संजय कुमार राय, विनय कुमार सिंह, प्रेमशंकर सिंह, विजय चौधरी, हरिश्चन्द्र पासवान, सुखदेव सदा, उमेश पासवान सहित अनेक लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई.

 

Share

Leave a Reply