Home Featured प्रखंड प्रमुख की चेतावनी: योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एनओसी न देने पर सख्त कार्रवाई।

प्रखंड प्रमुख की चेतावनी: योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एनओसी न देने पर सख्त कार्रवाई।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय के जनप्रतिनिधि भवन में सोमवार को प्रखंड प्रमुख रूबी राज की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मनरेगा, आंगनबाड़ी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, विद्युत, कृषि व पशुपालन जैसी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

Advertisement

प्रमुख रूबी राज ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “योजनाओं के क्रियान्वयन में अकारण देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने अंचल कार्यालय द्वारा समय पर एनओसी न देने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। गत बैठक की पुष्टि के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं का चयन किया गया।

Advertisement

मनरेगा में रोजगार सृजन व लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया।राज ने कहा, “अध्यक्ष की अनुमति से सभी स्वीकृत योजनाएं समयबद्ध पूरी होंगी।” बिना पूर्व सूचना बैठक से गैरहाजिर रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ बीडीओ से जिलाधिकारी को कार्रवाई प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने पंचायत सदस्यों या जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान की अवहेलना पर जांच व कार्रवाई की बात कही।

अंचल अमीन द्वारा एनओसी में देरी से विकास कार्य प्रभावित होने पर सख्ती का ऐलान किया।बैठक में प्रखंड उपप्रमुख मनोज सिंह, बीडीओ अश्विनी कुमार, सीएचसी प्रभारी तारीक मंजर, सीडीपीओ, एमओ सहित सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुखिया बसंत कुमार झा, सुरेश कामत, अजीत चौपाल, जीशान फारूकी समेत दर्जनों पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद थे।

Advertisement
Share