
बीएमसी छात्रावास की समस्या पर एनएसयूआई ने लिया संज्ञान।

दरभंगा: कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला महासचिव मो आरफीन ने रविवार को बीएमसी छात्रावास में छात्रों से मुलाकात कर उनके समस्याओं की जानकारी ली। श्री आफरीन ने आज Voice of Darbhanga को जानकारी दी कि उन्हें छात्रों ने बताया कि उनकी मूल समस्या छात्रावास का बाहरी लोगों के लिए अड्डेबाजी की जगह बन जाना है। साथ ही इस छात्रावास के जर्जर हालात से रूबरू कराया । श्री आफरीन ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एनएसयूआई छात्रों के साथ खड़ा है। एनएसयूआई इन बातों को जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठायेगी। यदि श्रीघ्र संज्ञान नही लिया जाता है तो संगठन आंदोलन करेगी। इस मौके पर एनएसयूआई के मो अरकान , प्रवीण झा ,परवीन मिश्र , एवं छात्रवास के कई छात्र सदस्य भी उपस्थित थे।

