Home Featured पोखर से मिला 5 साल के रेहान का शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार।

पोखर से मिला 5 साल के रेहान का शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के डहमा दकुलीधाम व अकबरपुर बेंक गांव में आज 5 साल के मासूम रेहान अजहर (पिता: मो. शमीम) का शव पोखर से बरामद हुआ। ननिहाल में मां शहनाज खातुन के साथ ठहरा रेहान 2 अप्रैल को लापता हो गया था।

Advertisement

गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस व ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। आज अकबरपुर बेंक के मदरसा के पास पोखर में शव तैरता देखा गया। भीड़ जुट गई।

Advertisement

परिजनों व ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर साजिश की आशंका नकारते हुए पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई से इनकार किया। मो. शमीम, मो. अफरोज, मो. जफर, मो. सोहराब आदि ने हस्ताक्षर किए।

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया, “पुलिस जांच कर रही। शव पंचनामा कर परिजनों को सौंपा।”

Share