
दरभंगा-बेनीपुर सड़क में दिन के करीब तीन बजे नारबाँध के निकट एक बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गयी। इस टक्कर में बाइक सवार एवं बाइक के पीछे बैठे देकुली निवासी हृदय साह बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से एक टेम्पो में बैठा कर इलाज केलिए डीएमसीएच भेजा गया है।