बोलेरो पलटने से ड्राइवर जख्मी, हालत गंभीर।

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के जाले निवासी इफ्तिखार अहमद के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इंतियाज अहमद सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया बताया जाता है। पीड़ित बोलोरो का ड्राइवर है और आज बोलोरो गाड़ी लेकर सुबह कहीं जा रहा था। उसी क्रम में सिमरी और शास्त्री चौक के पास मानसरोवर होटल के सामने एन एच 57 पर एक टेंपो को बचाने के क्रम में बोलेरो पलटी कर गया जिससे ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। सिमरी थाना पुलिस ने उसे उठाकर डीएमसीएच में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक इलाज करके उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।

